Manali News – आज दिनाक ९ मार्च को मनाली के अलेऊ के गांव वासियो ने गन्दे पेय जल आपूर्ति के चलते जल शक्ति विभाग का घेराब किया। कुछ सालो से चली आ रही पेय जल समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग को ज्ञापन सोफे लकिन स्थिति में सुधार के ना चलते गुस्साए गांव वासियो ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर विभाग का घेराब किया। सोचने वाली बात है की न्यू मनाली से सोचने वाली बात है की न्यू मनाली के नाम से जाने जाने वाले गांव अलेऊ मैं दर्जनों होटल भी है गांव के साथ-साथ इन होटल को भी यही पानी की आपूर्ति की जाती है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। बीते 18 से 20 वर्षों से चली आ रही विभाग की लापरवाही के चलते आज जलशक्ति विभाग पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा। इतने वर्षों से पीने वाले साफ पानी की कमी का का सामना कर रहे लोगों को आक्रोश प्रदर्शन करना पड़ा।

स्थानीय निवासी प्रभा कौशल ने जानकारी देते हुए कहा कि 24 से 25 वर्षों से गांव में गंदे पानी की समस्या चली आ रही है इसके चलते कई लोग बीमार हो रहे है। हमारा विभाग से निवेदन है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ।
अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मनाली दीक्षित शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मनाली के सेथन से जो पानी का सोर्स है वहां बर्फ पिघलने के साथ मिट्टी भी खिसक रही है जिस कारण पानी का मटमेला पन बढ़ता जा रहा है जिस कारण पानी गंदा (मिटी बाला पानी) लोगो के घरों तक जा रहा है । इसके निदान के लिए हामटा के पास अन्य पानी का स्रोत से पानी लिया जा रहा है इस स्त्रोत में इतना पानी नहीं हे कि 24 घंटे लोगो तक साफ पानी की आपूर्ति की जा सके शर्मा ने कहा कि 31 मार्च तक पानी की इस समस्या का कुछ न कुछ निदान कर दिया जाएगा