Manali Latest Update अटल टनल के पास अचानक बर्फबारी, 1000 से ज्यादा वाहन फंसे – पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Manali Latest Update – लाहौल स्पीतिऔर कुल्लू जिला को जोड़ने वाली अटल टनल के साउथ पोर्टल में अचानक बर्फबारी होने से1000 से अधिक बहन फस गए हैं। सड़क पर बर्फ शीशे की तरह जम गयी है। जिससे गाड़िया फिसल रही है। जिससे बहुत से बहानो का संतुलन भी जिससे स्थिति काफी गंभीर हो गई। जिससे कारण बहुत से स्थानीय लोग और टूरिस्ट को अपनी गाड़ियों में बितानी पड़ी।

manali latest update

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और बीआरओ (Border Roads Organisation) ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया , जिसमे स्थानियो लोगो का योगदान रहा। राहत एवं बचाव कार्य पूरी रात जारी रहा , बहुत से टूरिस्ट में मनाली तक सुरक्षित निकाल दिया है। अचानक हुई बर्फबारी सेटूरिस्ट को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Manali Latest Update – अचानक हुई बर्फबारी से बिगड़ी स्थिति

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसु और धुंधी और अटल टनल के आसपास अचानक से मौसम का रुख बदल गया और बर्फ़बारी होने लगी। कुछ ही समय में बर्फ की 4 इंच की मोटी चादर सड़क पर बिछ गयी। जिससे सड़क पर गाड़िया फिसलने लगी , जिससे ट्रफिक जाम की स्थिति बन गयी। और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।

Manali Latest Update

रोड पर बर्फ शीशे की तरह जम गयी थी जिससे कुछ गाड़िया सड़क से बाहर निकल गयी। जिससे धुंधी और अटल टनल में लंबा ट्रैफिक जाम में तकरीबन 1000 गाड़िया फस गयी। लंबा ट्रैफिक जाम को देखते हुए टूरिस्ट चिंतित हो गए।

मनाली पुलिस और BRO ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घंटना की सूचना मिलते है मनाली पुलिस और BRO संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अटल टनल और धुंधी में बर्फ में फसी गाड़ियों को मनाली की और भेजना शुरू किया। जो गाड़िया रोड से बाहर निकल गयी थी उनको धका दे कर रोड में लाया गया और मनाली की और सुरक्षित भेजना शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन में मशीनों का उपयोग भी किया गया है।

पर्यटकों को प्रशासन ने दी राहत

बर्फ में फसे होने के कारन टूरिस्ट बहुत चिंतित हो गए थे। परन्तु मनाली प्रशासन की विशेष व्यवस्था देखते हुए राहत साँस ली। ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही और पर्यटकों को हर संभव सहायता प्रदान करती रही। प्रशासन ने टूरिस्ट के लिए पानी, जूस और फल आदि उपलब्ध करवाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसको देखते हु बहुत से टूरिस्ट ने प्रशासन की इस मदद की सराहना भी की।

पूरी रात मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

रेस्क्यू ऑपरेशन में तेज़ी लाने के लिए एसडीएम मनाली और बीआरओ (BRO ) के अधिकारी पूरी रात मोके पर रहे। रोड पर जमी हुई बर्फ को हटाने के लिए मशीनों का और लेबर की मदद ली गयी। मशीन लगातार बर्फ को साफ़ करती रही ताकि जल्द से जल्द रोड को सुचारु रूप से चला सके।

manali latest update

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अधिकांश वाहनों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर भेज दिया गया। हलाकि अभी भी कुछ बाहन फसे हुए जिन्हे निकालने का काम अभी जारी है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सभी वाहनों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया जाएगा और सड़क पूरी तरह से यातायात के लिए खोल दी जाएगी।

यह भी पढ़े – Manali News – पर्यटन नगरी मनाली के अलेऊ गांव वासियों ने किया जल शक्ति विभाग का घेराब

पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें। आज प्रशासन ने पर्यटकों को सोलंग वैली में ही रखा है। सोलंग वैली तह रोड की स्थिति सामान्य है। पर्यटक बर्फ का मज़ा सोलंग वैली में ले सकते है। सोलंग वैली में भी इस समय 2 से ३ इंच बर्फ है।

अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण भले ही स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गयी थी परन्तु प्रशासन और बीआरओ ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। नहीं तो कोई हादसा भी हो सकता है।प्रशासन और बीआरओ 1000 टूरिस्ट को मनाली तक सुरक्षित लाने में सफल रही। राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी तरीके से अंजाम दिया।

यह भी पढ़े – Manali News – बर्फबारी से पहाड़ों पर जन्नत जैसा नज़ारा, सैलानी ले रहे बर्फ का भरपूर मजा

Scroll to Top