Manali News : बर्फ से ढके ऊँचे-ऊँचे पहाड़ और ठंडी हवाओं के बीच सैलानी इस खूबसूरत नज़ारे का जमकर आनंद ले रहे हैं। दूर-दूर से आए पर्यटक बर्फ में खेलते, फोटो और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि ताज़ा बर्फबारी के बाद यहां का नज़ारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रहा। बच्चे और बड़े सभी बर्फ के गोले बनाकर खेल रहे हैं और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद उठा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार बर्फ ब बर्फ पे होने वाली गतिविधियों से पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिला है जो भी बर्फ की गतिविधियों के शौकीन है वो बड़ी मात्रा में टनल के नॉर्थ पोर्टल पर गतिविधियों का आनंद उठा रहे है और बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। चारों ओर फैली बर्फ की सफेद चादर और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
Manali News स्थानीय युवकों को भी मिल रहा है रोजगार
पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से स्थानीय लोगों को रोज़गार मिल रहा है। मनाली के ऊंची घाटी के और लाहुल स्पीति के बहुत से लोगो का रोजगार पर्यटकों से जुड़ा हुआ है। स्नो पॉइंट में बहुत से लोग अलग अलग काम करते है जैसे स्की , पैराग्लाडिंग , ज़िप लाइन ,स्नो बाइक ATV , खाने के स्टाल आदि।

पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से सभी को अच्छा रोज़गार मिल रहा है। और बह लोगो मुश्किल के समय टूरिस्ट की मदद भी करते है। पर्यटकों को अच्छी से अच्छी सर्विस देने की कोशिश करते है। और पर्यटकों के साथ भी अच्छे से पेश आते है। यदि पर्यटकों को अच्छी सर्विस मिलेगी तो जाहिर से बात है की पर्यटन व्यवसाय में अधिक वृद्धि होगी।
एडवांस में हो रही है होटल को बुकिंग
जैसे-जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर अधिक बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे मनाली हिल स्टेशन में होटल की बुकिंग एडवांस में होने लग गई है। अप्रैल मई जून के लिए अभी से 30% बुकिंग होना शुरू हो गयी है हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध टूरिस्ट मनाली इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।
इस साल समय से पहले ही गर्मी होने के कारण टूरिस्ट हिल स्टेशन की और अपना रुख कर रहे है। ज़्यदातर दिल्ली , चंडीगढ़ , गुजरात , महाराष्ट्रा और साउथ इंडिया के टूरिस्ट मनाली आने की योजना बना रहे है। जिसके चलते हुए होटलों में एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है।
होटल मालिक और ट्रेवल एजेंटो के अनुसार मई जून में पर्यटकों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण टूरिस्ट को एडवांस में होटल बुक करने की सलाह दी जा रही है। ताकि मई जून के महीने में कमरा ना मिलने प्रॉब्लम ना हो।
अगले तीन चार दिन तक बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले तीन से चार दिन ऊंचाई बाले क्षेत्र सोलंग वैली ,अटल टनल , सिसु , कोकसर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्यम बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। यदि बर्फबारी होती है तो पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। बर्फबारी पर्यटकों अपनी और आकर्षित करती है। स्नो एक्टिविटी के शौकीनों टूरिस्ट की भीड़ कोकसर , सिसु और अटल टनल में देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े – Manali News – पर्यटन नगरी मनाली के अलेऊ गांव वासियों ने किया जल शक्ति विभाग का घेराब
